08hosh02-04 नर्मदापुरम (ईएमएस)। जन अभियान परिषद द्वारा समस्त जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है इसी के अन्तर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बनवारी में जल मंदिर का शुभारंभ किया गया। जिसमें जल बचाओ अभियान अंतर्गत लोगों को मार्गदर्शित किया गया। इस अवसर पर मजिस्ट्रेट पिपरिया से श्री अखिलेश, चांडक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक श्री दयाशंकर उमरे, नवाकुर संस्था श्री हरिहर सेवा समिति के अध्यक्ष खूबचंद रघुवंशी, आराध्या सामाजिक संस्थान हाथवास महेंद्र पटेल, श्री बृजकिशोर पठारिया, जिला पंचायत सदस्य वुमने चाइल्ड ओलडेरस वेल्फेयर सोसाइटी पिपरिया से अध्यक्ष शीतल मौर्य मुख्यमंत्री सोशल इटर मनीराम समस्त ग्राम वासि उपस्थित रहे। राजीव अ्रर्थ / मोहने/ 08 अप्रैल 2026