क्षेत्रीय
08-Apr-2026


मोतिहारी, (ईएमएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक चर्चित आपराधिक मामले में अदालत ने सख्त फैसला सुनाते हुए दोषी को आजीवन कारावास की सजा दी है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-11, मोतिहारी ने कोटवा थाना कांड संख्या 96/22 के अभियुक्त अमर सहनी को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई। अदालत ने पुलिस द्वारा प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों और जांच के दौरान समर्पित चार्जशीट के आधार पर आरोपी को दोषी पाया। इसके साथ ही कोर्ट ने अमर सहनी पर 20,000 रूपये का जुर्माना भी लगाया है। जानकारी के अनुसार, यह मामला कोटवा थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जिसमें गंभीर अपराध को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पर्याप्त साक्ष्य जुटाए और समय पर चार्जशीट दाखिल की, जिसके आधार पर अदालत ने यह निर्णय सुनाया। संतोष झा-०८ अप्रैल/२०२६/ईएमएस