उल्हासनगर, (ईएमएस)। पुरानी रंजिश में दो नाबालिगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई करते हुए उसपर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उल्हासनगर के कैंप चार, आशेले गांव में रहने वाले २० साल के मंथन प्रदीप कटारिया ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले दो नाबालिगों के खिलाफ विट्ठलवाड़ी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात साढ़े दस बजे कैंप चार में पूनम होटल के पास पान दुकान के सामने उन दोनों ने पुरानी रंजिश के चलते उसे बेरहमी से पीट दिया और उसपर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बहरहाल मामले की जाँच पुलिस उपनिरीक्षक बी.आर.दराडे कर रहे हैं। संतोष झा-०८ अप्रैल/२०२६/ईएमएस