08hosh03-01 सिवनीमालवा(ईएमएस)। न्यायालय परिसर में लंबे समय से बनी हुई अपर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हाईमास्ट लाइट स्थापना के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। रात्रि के समय प्रकाश व्यवस्था के अभाव में आमजन, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय से जुड़े लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए हाईमास्ट लाइट लगाने की पहल की गई, जिससे अब न्यायालय परिसर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी। हाईमास्ट लाइट स्थापना के लिए नगरपालिका अध्यक्ष रितेश जैन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। उनकी इस पहल से न्यायालय परिसर में सुरक्षा और सुविधाओं में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है। भूमि पूजन कार्यक्रम में एडीजे तब्बुसम खान, न्यायाधीश सरोज डेहरिया और अंजली अग्रवाल द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हजारीलाल गुर्जर, एम.एस. पाटनी, आनंद भार्गव, शैलेन्द्र सिन्हा, अजीत सिंह राजपूत, विवेक शर्मा, ऋषि यादव, दीपक रघुवंशी, पुष्पेन्द्र सिंह बुंदेला, कमल कौशल, शिव यादव, नितिन पाल, शुभम राजपूत पचौरी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे। ईएमएस/ 08 अप्रैल 2026