09-Apr-2026
...


आजकल आत्याधुनिक तकनीक के दौर में ड्रोन का उपयोग हर क्षेत्र में हो रहा है। जिससे इसकी मांग बढ़ती जा रही है। ऐसे में ड्रोन इंजीनियरों की भी मांग बढ़ रही है। ऐसे में इस क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं को 12वीं विज्ञान के साथ करनी होती है। इसके बाद एरोनॉटिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, रोबोटिक्स या मैकेट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की जा सकती है। इसके साथ ही ड्रोन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एम्बेडेड सिस्टम और फ्लाइट कंट्रोल जैसे फील्ड की जानकारी जरुरी है।. प्रैक्टिकल अनुभव के लिए ड्रोन ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन भी अहम भूमिका निभाते हैं। बीटेक इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग का कोर्स भी कर सकते हैं। इसमें ड्रोन के सेंसर, कैमरा, जीपीएस सहित कई अन्य उपकरणों के बारे में बताया जाता है. ड्रोन से जुड़े इन क्षेत्रों में भी बना सकते हैं करियर ड्रोन डेवलपर- ये ड्रोन के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर डिजाइन का काम करते हैं. रिसर्च एंड डेवलपमेंट- ड्रोन टेक्नोलॉजी में नए इनोवेशन के लिए डिफेंस, एग्रीकल्चर या डिलीवरी सेक्टर में काम कर सकते हैं. इन जगहों पर मिलेगी जॉब ये कोर्स करने के बाद युवाओं को डीआरडीओ, एग्रीकल्चर, लॉजिस्टिक्स, फिल्म इंडस्ट्री और सर्वे कंपनी, मीडिया और ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में नौकरी मिल सकती है. 09 अप्रैल ईएमएस फीचर