अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं तो आजकल देश में कई ऐसे जॉब विकल्प हैं, जहां आप घूमते-घूमते अच्छी कमाई कर सकते हैं। इनमें से ज्यादातर ट्रैवल जॉब्स में रहने, खाने, आने-जाने की सुविधा भी फ्री मिलती है। सबसे बढ़िया बात है कि ऐसी नौकरी के लिए अलग से छुट्टी लेने की भी कोई जरूरत नहीं। ट्रैवल जॉब्स की खासियत है कि इन्हें फुल टाइम या पार्ट टाइम, अपनी सुविधा के हिसाब से कैसे भी कर सकते हैं। घूमने के साथ ही लिखने के भी शौकीन हैं तो ब्लॉग लिख सकते हैं या किसी ट्रैवल मैगजीन के साथ जुड़कर अपने सपने पूरे कर सकते हैं। वहीं कैमरा इको फ्रेंड्ली हैं तो वीडियो बनाकर दर्शकों को अपने साथ किसी अच्छी जगह पर घुमा सकते हैं। कई ऐसी ट्रैवल जॉब्स हैं, जिनमें लाखों की कमाई आसानी से की जा सकती है। टूर गाइड - ये टूरिस्ट स्पॉट्स पर उस जगह की खासियत और इतिहास बताते हुए नजर आते हैं। अगर आप घूमना पसंद करते हैं, इतिहास में दिलचस्पी है और संवाद शैली भी अच्छी है तो टूर गाइड बन सकते हैं। कई ट्रैवल एजेंसी टूर गाइड की वैकेंसी निकालती हैं। ट्रैवल एजेंसी यात्रियों के साथ अपना गाइड भेजती हैं। ट्रैवल गाइड के खाने और रहने का खर्च ट्रैवल एजेंसी की तरफ से दिया जाता है। कई यात्री इन्हें टिप भी देते हैं. इवेंट कोऑर्डिनेटर पिछले कुछ सालों में इवेंट कोऑर्डिनेटर की डिमांड काफी बढ़ गई है। मैनेजमेंट, कम्युनिकेशन, ऑर्गनाइजेशनल, स्ट्रैटेजी बनाने जैसी स्किल्स में महारत हासिल है तो यह आपके लिए अच्छी नौकरी है। इसमें भी अगर आप वेडिंग प्लानर बन जाते हैं तो डेस्टिनेशन वेडिंग करवाने के बहाने अलग-अलग जगहों पर घूम सकते हैं। ट्रैवल व्लॉगर - दुनियाभर में बहुत लोगों ने ट्रैवल व्लॉगिंग को कमाई का जरिया बनाया हुआ है। ट्रैवल व्लॉगिंग ट्रेंडिंग करियर ऑप्शंस में शामिल है। अपनी हर यात्रा का वीडियो बनाकर यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करके आप ट्रैवल व्लॉगिंग की शुरुआत कर सकते हैं। आपके वीडियो पर जितने व्यूज आएंगे, उसी के हिसाब से आपको पेमेंट मिलेगी। यूट्यूब पर ट्रैवल व्लॉग पोस्ट करके लोग सालाना करोड़ों में कमाई कर रहे हैं। ईएसएल शिक्षक ()- अगर आपकी पढ़ाने में रुचि है और ईएसएल शिक्षक बनने की योग्यता है तो यह जॉब आपके लिए बेस्ट है। आप विदेश में रह रहे भारतीयों को अपनी मूल भाषा सिखा सकते हैं। इसके लिए स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। भारत में भी ईएसएल शिक्षकों की डिमांड बढ़ रही है। भारत में ईएसएल शिक्षक हर महीने 20-42 हजार रुपये की कमाई कर सकते हैं 09 अप्रैल ईएमएस फीचर