09-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का आईपीएल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत का मजा उस समय किरकिरा हो गया जब धीमी ओवर गति के लिए उनपर जुर्माना लग गया। गुजरात को इस रोमांच मुकाबले में एक रन से जीत मिली। वहीं मैच समाप्त होने के कुछ समय बाद ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड ( बीसीसीआई) ने शुभमन पर जुर्माना लगा दिया। टीम की धीमी ओवर गति के लिए शुभमन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह इस सत्र में गुजरात की पहली गलती थी। आईपीएल आचार संहिता के आर्टिकल 2.22 के तहत न्यूनतम ओवर रेट बनाए रखना जरूरी होता है। अगर कोई टीम इसमें गलती करती है तो कप्तान पर जुर्माना लगाया जाता है। ये गुजरात का पहला अपराध था, इसलिए गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा। अब अगर अगली बार ऐसा होता है तो सजा और कड़ी हो सकती है। ईएमएस 09 अप्रैल 2026