09-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची में हल्का सा बदलाव आया है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल अब 3 मैचों में 109 रन बनाकर ऑरेंज कैप की सूीची में नौवें स्थान पर पहुंच गये हैं। शुभमन ने गुजरात के खिलाफ 70 रन बनाये थे। वहीं गुजराह के ही बल्लेबाज जोस बटलर तीन मैचों में 116 रन बनाकर छठे स्थान पर आ गये हैं। उन्होंने इस मैच में 52 रन बनाये थे। वहीं गुजरात टाइटंस के राहुल ने इस , मैच में 92 रन बनाये थे पर वह अब तक शीर्ष 10 में भी जगह नहीं बना पाये हैं। वह तीन मैचों में 93 रन बनाकर 18वें नंबर पर हैं। अभी तक राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 170 रन बनाकर नंबर एक स्थान पर बने हुए हैं। वहीं दिल्ली के समीर रिजवी 160 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप के दावेदार - खिलाड़ी मैच रन टीम यशस्वी जायसवाल 3 170 राजस्थान रॉयल्स समीर रिजवी 3 160 दिल्ली कैपिटल्स हेनरिक क्लासेन 3 145 सनराइजर्स हैदराबाद वैभव सर्यवंशी 3 122 राजस्थान रॉयल्स रोहित शर्मा 3 118 मुंबई इंडियंस जोस बटलर 3 116 गुजरात टाइटंस देवदत्त पडिक्कल 2 111 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंगकृष रघुवंशी 3 110 कोलकाता नाइट राइडर्स शुभमन गिल 3 109 गुजरात टाइटंस कूपर कोनोली 3 108 पंजाब किंग्स वहीं सबसे अधिक विकेट के लिए मिलने वाली पर्पल कैप की दौड़ में राजस्थान रॉयल्स के रवि बिशनोई नंबर 7 विकेट लेकर नंबर एक पर बरकरार हैं जबकि गुजरात के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और स्पिनर राशिद खान को भी लाभ हुआ है। कृष्णा 6 विकेट लेकर दूसरे जबकि राशिद 5 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर आ गये हैं। दिल्ली के लुंगी एनगिडी भी 5 विकेट लेकर चौथे नंबर पर हैं। आईपीएल 2026 पर्पल कैप के दावेदार खिलाड़ी मैच विकेट टीम रवि बिश्नोई 3 7 राजस्थान रॉयल्स प्रसिद्ध कृष्णा 3 6 गुजरात टाइटंस राशिद खान 3 5 गुजरात टाइटंस लुंगी एनगिडी 3 5 दिल्ली कैपिटल्स नांद्रे बर्गर 3 5 राजस्थान रॉयल्स विजयकुमार वैशाख 3 5 पंजाब किंग्स जैकब डफी 2 5 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंशुल कम्बोद 3 5 चेन्नई सुपर किंग्स प्रिंस यादव 2 4 लखनऊ सुपर जायंट्स हर्ष दुबे 3 4 सनराइजर्स हैदराबाद ईएमएस 09 अप्रैल 2026