क्षेत्रीय
09-Apr-2026
...


राजगढ़(ईएमएस)l गत दिवस प्रधानमंत्री सड़क योजना राजगढ़ के अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ग्रामीण सड़क का अतिक्रमण हटाया l विभाग के प्रभारी उपयंत्री जीएस अहिरवार के नेतृत्व में विभागीय टीम राजगढ़ ब्लॉक के नेशनल हाइवे 12 स्थित गांव मनोहरपूरा -वीरेंद्रपुरा ग्रामीण सड़क पर पहुंची और सड़क के दोनो और नपति करके ग्रामीणों द्वारा किया गया अतिक्रमण हटाया l उल्लेखनीय है कि इस सड़क पर दोनो और ग्रामीणों ने जगह जगह बागर आदि करके अतिक्रमण कर लिया था, जिससे वाहनचालको को वाहन चलाने में परेशानी होती थी l इस मौके पर प्रभारी उपयंत्री श्री अहिरवार ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि कोई भी ग्रामीण, सड़क पर दोबारा से अतिक्रमण ना करें l अतिक्रमण के कारण सड़क छोटी हो जाती है, जिससे दुर्घटनाए भी होती है और वाहन चलाने में परेशानी भी होती है l ग्रामीणों ने अधिकारियों से वादा किया कि वे अब कभी भी सड़क पर अतिक्रमण नही करेंगे l- निखिल/राजगढ़/9/4/2026