-उज्जैन सिंहस्थ 2028 की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रशासन तैयार भोपाल (ईएमएस)। मध्य प्रदेश में 2028 में होने जा रहे सिंहस्थ और भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए प्रदेश पुलिस अब ड्रोन विंग बनाने जा रही है। इसके तहत मध्य प्रदेश पुलिस के अधिकारियों को हाईटेक ड्रोन ऑपरेट करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही मध्य प्रदेश पुलिस के बेड़े में कई अत्याधुनिक हथियारों के अलावा अब हाईटेक ड्रोन भी शामिल किए जाएंगे। उधर प्रदेश पुलिस जल्द ही हाईटेक ड्रोन भी खरीदने जा रही है, ताकि इनकी मदद से सीधे कंट्रोल रूम से निगरानी की जा सके। मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना के मुताबिक डीजीपी के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा गया कि ड्रोन एक बहुत बड़ी चुनौती है। मध्य प्रदेश में पिछले कुछ समय में कई महत्वपूर्ण मौकों पर पुलिस द्वारा ड्रोन का उपयोग किया गया है। आगामी आने वाले समय में मध्य प्रदेश में सिंहस्थ का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। उस दौरान एक बहुत बड़ी चुनौती आतंरिक सुरक्षा की रहेगी। सिंहस्थ को सुरक्षित संपन्न कराना बड़ी जिम्मेदारी होगी। इसको देखते हुए एंटी ड्रोन यूनिट के बारे में हम विचार कर रहे हैं। खरीदे जाएंगे हाईटेक ड्रोन नई विंग के साथ पुलिस हाईटेक ड्रोन भी खरीदने जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रदेश पुलिस 3 फिक्स्ड विंग ड्रोन खरीदने की तैयारी की जा रही है। यह हाईटेक ड्रोन लगातार 6 घंटों तक और करीब 100 किलोमीटर तक की उड़ान भर सकेंगे। यह बहुत ऊंचाई से भी क्लीयर पिक्चर और लाइव फीड भेजने में सक्षम होंगे। इससे कंट्रोल रूम को इसकी मदद से लगातार लाइव लोकेशन दिखाई देती रहेगी। इंदौर में बनाया जाएगा नोडल सेंटर बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के इंदौर में ड्रोन ट्रेनिंग का सेंटर बनाया जाएगा। जहां ड्रोन को ऑपरेट करने और उसके बहुत अच्छी तरीके से पुलिस के काम में उपयोग में लाने के लिए पुलिस कर्मचारियों को ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। शुरूआत में करीबन 50 पुलिसकर्मियों को ड्रोन उड़ाने की स्पेशन टेनिंग दिलाई जाएगी। इसमें उन्हें ड्रोन उड़ाने और इसके लिए इसकी लाइव मॉनिटरिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ड्रोन की मदद से कंट्रोल रूम से सीधे मॉनिटरिंग की जा सकेगी। हालांकि पुलिस ड्रोन का उपयोग कर रही है। दरअसल ड्रोन पॉलिसी में ड्रोन ऑपरेट करने वालों के लिए ड्रोन फ्लाइंग की ट्रेनिंग अनिवार्य की गई है। इसके सर्टिफिकेट के बाद ही इसको उड़ाया जा सकता है। हालांकि थाना स्तर पर थाना प्रभारी ड्रोन का उपयोग बड़े प्रदर्शन और भीड़ नियंत्रण के लिए कर रहे हैं, लेकिन अभी उपयोग में लाए जाने ड्रोन सामान्य स्तर के हैं, लेकिन आने वाले समय में बड़े ड्रोन का उपयोग किए जाने की तैयारी है। विनोद / 09 अप्रैल 26