09-Apr-2026
...


बस्ती (ईएमएस)। कोतवाली थाना क्षेत्र के लौकिहवा निवासी दयाशंकर चौधरी, शशांक चौधरी , सुनील कुमार चौधरी ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और सम्बंधित उच्चाधिकारियों को पत्र देकर अपने जमीन की रक्षा और जमीन पर कब्जे की नीयत से जान से मारने की धमकी देने वाले मुरलीजोत निवासी अमित राय कन्नौजिया के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है। भेजे पत्र में दयाशंकर चौधरी आदि ने कहा है कि उन लोगों की खेती लौकिहवां में है। गाटा सं0-100 रकबा 0.8230 एअर है, जिसमें उनका सीमेन्टेड पिलर लोहे के तार से घिरा हुआ है। पूर्व में ही जमीन नापकर अलग कर दिया गया था और सभी लोग सहमति से रह रहे थे। किन्तु इस बीच गाटा सं0-95/9 जो ग्रीस हरिजन को पट्टा मिला था लेकिन ग्रीस हरिजन का कोई कब्जा नहीं था, उसी 95/9 में सड़क व नाली का निर्माण हो गया किन्तु अमित राय कन्नौजिया पुत्र रामनरेन्द्र निवासी मुरलीजोत थाना कोतवाली जो भूमाफिया है। वह भूमि पर जबरदस्ती कब्जा कर बेच लेना चाहता है। उनके पिलर तोड़कर लगे तार को नष्ट करके जबरदस्ती नींव खोदा जा रहा है। 112 नम्बर पुलिस को फोन करने के बावजूद नहीं रोका गया। अमित राय कन्नौजिया द्वारा उन लोगों को जान से मारने की धमकी दी जा रही। उसका भाई पुलिस सब इस्पेक्टर है इसलिए पुलिस प्रशासन से भी साठ-गाठ कर ले रहा है। दयाशंकर चौधरी, शशांक चौधरी , सुनील कुमार चौधरी ने समूचे मामले की जांच, अपने जमीन की रक्षा और जमीन पर कब्जे की नीयत से जान से मारने की धमकी देने वाले मुरलीजोत निवासी अमित राय कन्नौजिया के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है। कहा कि अनेक प्रार्थना पत्र देने के बावजूद प्रशासन चुप्पी साधे हुये हैं जिससे अमित राय कन्नौजिया का मन बढ गया है और वह कोई भी हरकत कर सकता है। .../ 9 अप्रैल /2026