क्षेत्रीय
जबलपुर, (ईएमएस)। सिहोरा पुलिस ने मनसकरा बाईपास सिहोरा में चल रहे एक जुए के फड़ पर छापा मारकर 7 जुआड़ियों को गिरफ्तार कर उसके पास से नगदी 35 हजार रुपए जब्त किए है| सिहोरा थाना प्रभारी श्रीमति प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि गत दिवस मुखबिर की सूचना पर मनसकरा वाईपास सिहोरा में जुआ मन्ना खेल रहे रवि प्रकाश सरावगी, विनोद गुप्ता , श्यामनारायण गुप्ता, विष्णुप्रसाद साहू, धीरेन्द्र सिंह, प्रदीप दुबे और राजकुमार साहू को गिरफ्तार कर उसके पास से ताश के 52 पत्ते तथा नगदी 35 हजार रूपये जप्त करते हुये सभी जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। सुनील साहू / मोनिका / 09 अप्रैल 2026/ 04.53