09-Apr-2026
...


- 3 आरोपी गिरफ्तार 20 किलो गांजा जब्त जबलपुर, (ईएमएस)। क्राईम ब्रांच एवं खितौला पुलिस की संयुक्त टीम ने डीजल पेट्रोल के टैंकर में हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया| दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पान उमरिया रोड से एक नीले रंग के डीजल पेट्रोल टेंकर क्रमांक एमपी 18 एच 5408 में 2-3 लोग गांजा लेकर शहडोल तरफ से जबलपुर आ रहे हैं| इस पुख्ता सूचना के बाद पुलिस ने पान उमरिया रोड में बिजली आफिस के सामने बेरीकेट लगाकर टैंकर को रोका और उसकी तलाशी ली तो उसमें 20 किलो गांजा जब्त किया गया| जिसकी कीमत 10 लाख रुपए बताई गई है| टेंकर में सवार तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया| खितौला पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पान उमरिया रोड में संदिग्ध टेंकर को रोका| इस टेंकर को ग्राम रौसरा थाना चुरहट जिला रीवा निवासी 39 वर्षीय देवराज यादव चला रहा था और उसमें सिमरा थाना जयसिंहनगर जिला शहडोल निवासी 34 वर्षीय महेन्द्र कुमार पटेल और ग्राम रघुनाथपुर थाना रामपुर बघेलान जिला सतना निवासी 34 वर्षीय बिनोद कुमार यादव सवार थे| टेंकर की तलाशी लेने पर 20 किलो गांजा, 2 मोबाइल और नगदी 700 रुपए व टेंकर ट्रक जब्त किया गया है| पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई । सुनील साहू / मोनिका / 09 अप्रैल 2026/ 04.53