- विश्व शांति के लिए जीतो के तत्वाधान में विश्व के 108 देशों में एक साथ नवकार महामंत्र पाठ जवाहर चौक जिनालय में गूंजी महामंत्र की स्वर लहरिया, भोपाल में 50 स्थानों पर हुआ पाठ भोपाल (ईएमएस)। विश्व शांति जन - जन के कल्याण और सभी के मंगल मय जीवन की कामना के साथ विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर नवकार महामंत्र का जाप राजधानी के मंदिरों में हुआ तो वातावरण श्रद्धा भक्ति उत्साह से भर गया। इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन जीतो के तत्वाधान में संपूर्ण भारत सहित विश्व के 108 देशों में एक साथ हुआ। भोपाल में जवाहर चौक जैन मंदिर परिसर में आचार्य विद्यासागर महाराज, आचार्य समय सागर महाराज के शिष्य निर्यापक मुनि संभव सागर महाराज सहित नो मुनिराजों के सानिध्य में हुआ। राजधानी दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित आयोजन में मुख्य अतिथि ग्रह मंत्री अमित शाह थे। उन्होंने कहा अनुष्ठान सर्व व्यापक है, जैन सिद्धांत में क्षमा और नवकार मंत्र विश्व शांति का प्रबल सूत्र है। जीतो अध्यक्ष डॉ प्रशांत जैन, सचिव वैभव चौधरी सी ए ने बताया विश्व के 108 देशों में एक साथ भोपाल में घर- घर में महा मंत्र का पाठ हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश के मंत्री विश्वाश सारंग, पूर्व मंत्री जयंत मलैया, नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन मौजूद थी। प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया सभी स्थानों पर एक साथ 9 बजे से 9 बजकर 9 मिनट तक महामंत्र का पाठ हुआ। मुनि संभव सागर महाराज ने कहा महामंत्र शाश्वत अनंत गुणों का धारक है। महामंत्र में पंच परमेष्ठियों का स्मरण किया है। उन्होंने कहा अहिंसा परमो धर्मा की कामना से प्राणी मात्र में वात्सल्य और अपनापन है, इससे ही विश्व का कल्याण है। इस अवसर पर जीतो चैप्टर अध्यक्ष डॉ प्रशांत जैन, सचिव वैभव चौधरी सी ए ने मुख्य अतिथियों का अभिवादन किया प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया जीतो देश विदेश में शिक्षा , स्वास्थ पर्यावरण की रक्षा के साथ सामाजिक सरोकार के लिए कार्य कर रही है। संचालन नितिन नांदगांवकर ने किया। इस अवसर पर पंचायत कमेटी ट्रस्ट अध्यक्ष पंकज जैन, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद हिमांशु, सुनील जैन 501, मनोज पारेख, राजीव जैन, प्रखर चौधरी, प्रतिभा टोंग्या सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं के सदस्य मौजूद थे। अंशुल जैन/ 09 अप्रैल, 2026