खेल
09-Apr-2026


ढ़ाका (ईएमएस)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के नये प्रमुख और बोर्ड की अस्थाई समिति के प्रेसिडेंट तमीम इकबाल ने पद संभालते ही घरेलू महिला और पुरुष क्रिकेटरों का वेतन बढ़ा दिया है। तमीन ने 754 रुपये मैच फीस देखकर हैरान होते ही तत्काल फीस बढ़ाने को मंजूरी दे दी। एक रिपोर्ट के अनुसार पहले एक महिला क्रिकेटर को एक दिवसीय मैच के लिए केवल 1000 बांग्लादेशी टका करीब 754 रुपये मिलते थे। इसी रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि अब महिला क्रिकेटरों को एक दिवसीय घरेलू मैचों के लिए 15,000 टका तकरीबन (लगभग 120 अमेरिकी डॉलर), प्रथम श्रेणी मैचों के लिए 20,000 टका (लगभग 160 अमेरिकी डॉलर) और टी 20 के लिए 10,000 टका (लगभग 80 डॉलर) मिलेंगे। इसके अलावा शीर्ष 36 महिला घरेलू क्रिकेटरों को 30,000 टका (लगभग 240 यूएस डॉलर) से बढ़ाकर 40,000 टका (लगभग 320 यूएस डॉलर) कर दी गई है। तमीम ने कहा, पिछले तीन-चार सालों में वेतन में बहुत कम बढ़ोतरी हुई है। मुझे लगता है कि पहले खिलाड़ियों को बहुत कम पैसे मिलते थे। ये खिलाड़ी कड़ी मेहनत करते हैं और क्रिकेट उनकी कोशिशों की वजह से है। इसलिए वे सही वेतन के अधिकारी हैं। पुरुष घरेलू क्रिकेटरों का वेतन भी बढ़ा दिया गया है। ईएमएस 09अप्रैल 2026