क्षेत्रीय
09-Apr-2026
...


- मप्र में किसानों को किया जा रहा है परेशान शिवपुरी (ईएमएस)। शिवपुरी में गुरुवार को कांग्रेस ने गेहूं खरीदी में देरी को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान शिवपुरी के माधव चौक चौराहे पर भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन भी दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार किसान विरोधी है। किसान विरोधी नीतियों के कारण आज मध्य प्रदेश का अन्नदाता किसान परेशान है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को गेहूं उपार्जन की तारीख में बार-बार बढ़ाई जा रही है। पहले 23 मार्च की गई तारीख इसके बाद फिर 1 अप्रैल की गई फिर 10 अप्रैल की गई इसके बाद 15 अप्रैल की गई और किसानों को परेशान किया जा रहा है। शिवपुरी के माधव चौक चौराहे पर धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए की मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को परेशान कर रही है। किसानों को अपना गेंहू बाजार में कम दाम पर बेचना पड़ रहा है कांग्रेस ने इस मामले में जल्द से जल्द गेहूं खरीदने की मांग की। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल सहित शिवपुरी विधानसभा के प्रभारी राजेंद्र सिंह नाती, विधायक कैलाश अग्रवाल, पूर्व विधायक प्रागी लाल जाटव, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह चौहान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर, संजय चतुर्वेदी, भारत रावत, रामकुमार सिंह यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष साहब सिंह कुशवाहा, नरेंद्र मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। रंजीत गुप्ता/ईएमएस/09/04/2026