क्षेत्रीय
09-Apr-2026
...


कलेक्टर ने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर की समीक्षा बालाघाट (ईएमएस). कलेक्टर मृणाल मीना ने 9 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागों से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने के निर्देश दिये गए। बैठक में सर्वप्रथम महिला एवं बाल विकास से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान आंगनवाडी के बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के लिए सेम (एसएएम) श्रेणी के बच्चों को चिन्हित करने एवं उनका उपचार कराने के निर्देश दिये गए। सेम श्रेणी के बच्चें चिन्हित करने के लिए सभी आंगनवाडी केंद्रो में बच्चों का वजन लेने का अभियान नियमित रूप से चलाया जाए। सेम श्रेणी के चिन्हित बच्चों को पोषण आहार प्रदाय करने के साथ ही उन्हें उपचार के लिए पोषण पुनर्वास केंद्रो में भर्ती कराया जाए। सेम श्रेणी एवं मेम (एमएएम) श्रेणी के बच्चों एवं कुपोषण से मुक्त हुए बच्चों की पोषण ट्रेकर एप्प के माध्यम से निगरानी रखी जाए और इसमें बच्चों के वजन से लेकर उपचार एवं कुपोषण के बाद की देखभाल तक एंट्री की जाए। बैठक में सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष आयु के बच्चों का पंजीयन अनिवार्य रूप से करने एवं बच्चों कों स्कूल पूर्व शिक्षा दिलाने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान परसवाडा सीडीपीओ का कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर उनका 1 इंक्रीमेंट रोकने के निर्देश दिए गए। बैठक में एमएमबास्क के अंतर्गत डिस्चार्ज बच्चों में से रिकवर्ड बच्चों की स्तिथि की विस्तार समीक्षा की गयी। ऐप पर दर्ज करें उपस्थिति, नहीं तो होगी कार्यवाही स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान कलेक्टर मीना नें सीएमएचओ कों निर्देशित किया कि माता के गर्भवती होते हीं उसकी एएनसी जाँच अनिवार्य रूप से कि जाए और उसकी रिपोर्ट पोर्टल पर दर्ज कि जाए। बैठक में कलेक्टर ने सभी बीएमओ कों सख्त निर्देश दिए कि वे सार्थक ऐप पर अपनी उपस्थिति दर्ज करें अन्यथा उन पर कार्यवाही कि जाएगी। भानेश साकुरे / 09 अप्रैल 2026