क्षेत्रीय
09-Apr-2026
...


बालाघाट (ईएमएस). जिले की तिरोड़ी तहसील अंतर्गत ग्राम महकेपार में एक वन्य प्राणी चीतल मृत अवस्था में पाए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की गई। वन विभाग द्वारा पशु-चिकित्सक की उपस्थिति में मृत चीतल का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके उपरांत नियमानुसार वन्यजीव का अंतिम दाह संस्कार किया गया। वन अधिकारियों ने बताया कि पूरे प्रकरण में शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया है तथा मृत्यु के कारणों की जांच के लिए आवश्यक प्रक्रिया अपनाई गई है। भानेश साकुरे / 09 अप्रैल 2026