उल्हासनगर, (ईएमएस)। उल्हासनगर में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को तब बड़ा झटका लगा जब जमीन से जुड़े और कद्दावर नेता कहे जाने वाले सचिन कदम, शैलेश पांडव एवं उपेंद्र परब अपने दर्जनों समर्थकों के साथ शिवसेना शिंदे के मनपा में गट नेता अरुण आशान के नेतृत्व में और सांसद डॉ.श्रीकांत शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना का दामन थाम लिया। इस मौके पर डॉ.शिंदे ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में ऐसे कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होगी। वहीं इस घटनाक्रम को मनसे के लिए संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण नुकसान माना जा रहा है। मनसे के जिन पदाधिकारियों ने शिवसेना का दामन थामा है उनके नाम इस प्रकार है सचिन कदम- उपाध्यक्ष, शैलेश पांढव- उल्हासनगर शहर उपाध्यक्ष, दीपक सावंत- विभाग अध्यक्ष, उपेंद्र परब- उपविभाग अध्यक्ष, मोहित बेहरानी- उपविभाग अध्यक्ष, नीलेश गुरव- उपविभाग अध्यक्ष, हेमंत शिंदे- शाखा अध्यक्ष, अथर्व शिंदे- शाखा अध्यक्ष, लक्ष्मीकांत गुप्ता- शाखा अध्यक्ष, ज्ञानेश्वर सावले- शाखा अध्यक्ष तथा वैभव भोसले- उपशाखा अध्यक्ष। संतोष झा-०९ अप्रैल/२०२६/ईएमएस