शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, वैशाख कृष्ण पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय पूर्वे तिथि, नवमी, शनिवासरे, उत्तराषाढ़ नक्षत्रे, सिद्ध योगे, तैतिल करणे, मकर की चंद्रमा, राक्षस नाम योग तथापि दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ उत्तम फलदायी होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, उत्तम व्यापारी, व्यावसायी, उद्यमी, विवेकवान, पुरुषार्थी, प्रबंधक, बैंक कैशियर, मैनेजर होगा। मेष राशि :- कुछ विरोधी तत्व परेशान करेंगे, कुटुम्ब में अशांति अवश्य होगी। सावधान रहें। वृष राशि :- मन उद्विघ्नतापूर्ण रहे, स्वास्थ्य नरम रहे, विरोधियों की परेशानी बने, ध्यान दें। मिथुन राशि :- विरोधी परेशान करें, अकस्मिक दुर्घटना से बचें, मानसिक विभ्रम रहे। कर्क राशि :- अधिकारियों के तनाव से बचिये, दैनिक व्यवसायिक गति उत्तम अवश्य होगी, ध्यान दें। सिंह राशि :- अग्नि, चोटादि का भय, सतर्कता से कार्य करें, लाभ अवश्य ही होगा। कन्या राशि :- विभ्रम-अवेग, अशांति हानि तथा असमंजस की स्थिति बनेगी, ध्यान दें। तुल राशि :- विरोधी तत्व परेशान करें, अनायस बाधा बनेगी, शरीर कष्ट, ध्यान दें। वृश्चिक राशि :- परिश्रम करने पर भी सफलता दिखायी न दे, तनाव, क्लेश व अशांति। धनु राशि :- अनायास विभ्रम अवश्य ही बढ़ेगा, परिश्रम करने पर भी सफलता नहीं दिखाई दे। मकर राशि :- सतर्कता से कार्य करें, अधिकारियों का समर्थन, कार्यगति में विभ्रम की स्थिति रहेगी। कुंभ राशि :- आर्थिक योजना पूर्ण होगी, सफलता के साधन बनें, कार्यकुशलता से लाभ होगा। मीन राशि :- धन हानि, शरीर कष्ट, मानसिक बेचैनी, व्यर्थ भ्रमण एवं धन हानि। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका