लेख
12-Apr-2026
...


महान गायिका आशा भोंसले नही रही।जिससे भारतीय संगीत जगत के एक सुनहरे युग का आज अंत हो गया है। अपनी जादुई सुरीली आवाज से आठ दशकों तक दुनिया को मंत्रमुग्ध करने वाली गायिका आशा भोसले के निधन से उनके चाहने वाले शोक में है। 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके। आशा गणपतराव भोसले का जन्म 8 सितम्बर सन 1933 को हुआ था,जबकि 12 अप्रैल सन 2026 को वे इस दुनिया से अलविदा हो गई। लता मंगेशकर की छोटी बहन और दिनानाथ मंगेशकर की पुत्री आशा भोंसले ने अपने जीवन मे 15-16 हजार गाने गाये हैं और इनकी आवाज़ के प्रशंसक पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। हिंदी के अलावा उन्होंने मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा के भी अनेक गीत गाए हैं।उनके अनेक गीत फिल्मों में अपना जादू बिखेरते है। आशा भोंसले ने अपना पहला गीत सन 1948 में सावन आया फिल्म चुनरिया के लिए गाया था। उन्होंने शास्त्रीय संगीत, गजल और पॉप संगीत यानि हर क्षेत्र में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है और एक बड़ी सफलता पाई है। उन्होने आर॰ डी॰ बर्मन से दूसरा विवाह किया था।आशा भोंसले को अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण की वजह से भर्ती कराया गया था। उन्होंने दम मारो दम, पिया तू अब तो आजा, चुरा लिया है तुमने जो दिल को और इन आंखों की मस्ती के जैसे हजारों गाने आज भी लोगों की जुबान से गुनगुनाये जाते हैं। उन्होंने गजल, भजन, पॉप और शास्त्रीय संगीत—हर शैली में महारत हासिल की । आर.डी. बर्मन (पंचम दा) और ओ.पी. नैयर जैसे दिग्गजों के साथ उनकी जुगलबंदी ने संगीत के इतिहास में नए आयाम स्थापित किए। भारत सरकार ने उन्हें दादासाहेब फाल्के और पद्म विभूषण जैसे सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा हुआ है। अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के बाद आशा भोंसले का जाना संगीत प्रेमियों के लिए एक ऐसा खालीपन छोड़ गया है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा। आज हर उस शख्स की आंख नम है, जिसने कभी न कभी आशा जी की आवाज में प्यार, दर्द या खुशी को महसूस किया है।लेकिन जीवन के साथ मृत्यु प्रकति का नियम है।इसी नियम के चलते आशा भोंसले की सुरीली आवाज़ हमेशा हमेशा के लिए मौन हो गई ।उन्हें मेरा शत शत नमन। (लेखक आध्यात्मिक चिंतक व वरिष्ठ पत्रकार है) .../ 13 अप्रैल /2026