राष्ट्रीय
10-Apr-2026


* गेरतपुर–अहमदाबाद खंड पर 3.5 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक, यात्रियों को पहले से प्लानिंग की सलाह अहमदाबाद (ईएमएस)| पश्चिम रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं रेलवे अवसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुलेट ट्रेन परियोजना के अंतर्गत गेरतपुर–अहमदाबाद खंड पर प्रीकास्टेड पोर्टल बीम की स्थापना हेतु दिनांक 13 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:15 बजे से 13:45 बजे तक (03 घंटे 30 मिनट) ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। जिसके कारण निम्नलिखित ट्रेनें प्रभावित रहेगी। * शॉर्ट टर्मिनेशन / ओरिजिनेशन ट्रेनें · ट्रेन संख्या 20901 मुंबई सेंट्रल–गांधीनगर केपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस को 13.04.2026 को वटवा स्टेशन पर समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट) किया जाएगा तथा वटवा–गांधीनगर केपिटल के बीच निरस्त रहेगी। · ट्रेन संख्या 20902 गांधीनगर केपिटल–मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस को 13.04.2026 को वटवा स्टेशन से प्रारंभ किया जाएगा तथा गांधीनगर केपिटल–वटवा के बीच निरस्त रहेगी। * पुनर्निर्धारण (Rescheduling) · ट्रेन संख्या 12009 मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस 13.04.2026 को मुंबई सेंट्रल से 1 घंटा 15 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी। * निरस्त ट्रेनें (Cancelled Trains) · ट्रेन संख्या 69102 वटवा–वडोदरा मेमू 13.04.2026 को निरस्त रहेगी। · ट्रेन संख्या 69115 वडोदरा–वटवा मेमू 13.04.2026 को निरस्त रहेगी। · ट्रेन संख्या 22959 वडोदरा–जामनगर इंटरसिटी 12.04.2026 को निरस्त रहेगी। · ट्रेन संख्या 22960 जामनगर–वडोदरा इंटरसिटी 13.04.2026 को निरस्त रहेगी। * आंशिक निरस्त (Partial Cancellation) · ट्रेन संख्या 19033 बलसाड़–अहमदाबाद गुजरात क्वीन 13.04.2026 को वडोदरा–अहमदाबाद के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। * विनियमन (Regulation of Trains) · ट्रेन संख्या 19436 आसनसोल–अहमदाबाद एक्सप्रेस 13.04.2026 को वडोदरा मण्डल में 2 घंटा 10 मिनट रेगुलेट की जाएगी। · ट्रेन संख्या 12834 हावड़ा–अहमदाबाद एक्सप्रेस 13.04.2026 को वडोदरा मण्डल में 2 घंटा 10 मिनट रेगुलेट की जाएगी। · ट्रेन संख्या 12478 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–जामनगर एक्सप्रेस 13.04.2026 को वडोदरा मण्डल में 1 घंटा 45 मिनट रेगुलेट की जाएगी। यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेनों के समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in का अवलोकन करें। सतीश/10 अप्रैल