ग्वालियर ( ईएमएस ) | अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा का 112वां स्थापना दिवस गहोई वैश्य समाज सेवा समिति (रजि.), लोहामंडी उपनगर, ग्वालियर द्वारा राष्ट्रकवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त स्मारक भवन, लोहामंडी उपनगर, ग्वालियर में बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश सागर (आईपीएस , रहे। मुख्य अतिथि द्वारा राम राज्य विषय पर, विशेष रूप से दशरथ के मंत्री सुमंत के संदर्भ में अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए गए। इस अवसर पर स्वलिखित न्यूजपेपर का भी विमोचन किया गया। साथ ही, अनिरुद्ध लहारिया (ग्वालियर) को चंबल क्षेत्रीय गहोई वैश्य नवयुवक मंडल में कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने पर पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। एवं श्रीमती कुंती रानी सेठ (पूर्व अध्यक्ष, महिला मंडल ग्रेटर ग्वालियर) का वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन सम्मेलन में चयन होने पर पुष्पगुच्छ एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया।