ग्वालियर ( ईएमएस ) महाराजपुरा थाना क्षेत्र में रिटायर्ड फौजी की गुरुवार रात संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। घटना आदित्यपुरम इलाके की है, जहां रात करीब 11 बजे घर में गोली चलने की आवाज के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रामस्वरूप भदौरिया (58) घर में अकेले थे। परिवार गांव गया हुआ था। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे तो वे कमरे में घायल हालत में पड़े मिले। पास में उनकी लाइसेंसी राइफल और शराब का क्वार्टर मिला। पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी और उन्हें बिरला अस्पताल फिर जयारोग्य अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात करीब 1 बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि गोली उनके सीने में लगी थी | पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है |