क्षेत्रीय
10-Apr-2026


— 06 घंटे में रायसेन से 15 वर्षीय नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब, 1 आरोपी गिरफ्तार सिरोंज (ईएमएस)। ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के अंतर्गत विदिशा पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए 15 वर्ष 04 माह की नाबालिग बालिका को मात्र 06 घंटों में सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिससे परिवारजनों ने राहत की सांस ली। जिले में गुमशुदा/अपहृत बालक-बालिकाओं एवं अन्य गुम इंसानों की शीघ्र दस्तयाबी हेतु पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अमरेश बोहरे के मार्गदर्शन में थाना मुरवास पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई। घटना का संक्षिप्त विवरण: दिनांक 08.04.2026 को एक नाबालिग बालिका के घर से लापता होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए अपराध क्रमांक 40/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गुमशुदा की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए उसी दिन रायसेन जिले की गौहरगंज तहसील के ग्राम आलमपुर से बालिका को सकुशल बरामद किया गया एवं सुरक्षित परिजनों को सुपुर्द किया गया। जांच एवं सुरक्षा स्थिति: पूछताछ में बालिका ने बताया कि आरोपी राजेश द्वारा शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले जाया गया था। इस आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया। बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर उनकी सुरक्षा एवं देखरेख हेतु आवश्यक समझाइश दी गई। गिरफ्तार आरोपी: राजेश सिंह खैरूआ पुत्र हाकम सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी रायसेन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी उप निरीक्षक लक्ष्मण डावर, सउनि संतोष गौड़, प्रधान आरक्षक संजेश दुबे, आरक्षक रवि जाट, संदीप मौर्य, मर्दन भील, ऋषिकेश, गुलशन, हेमंत लोधी, महिला आरक्षक रेखा भील एवं सैनिक अतुल की सराहनीय भूमिका रही। प्रमुख उपलब्धि (वर्ष 2025–2026): “ऑपरेशन मुस्कान” के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत विदिशा पुलिस द्वारा वर्ष 2025–2026 में अब तक 393 से अधिक गुमशुदा/अपहृत बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलवाया जा चुका है। विदिशा पुलिस की अपील: विदिशा पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी गुमशुदगी की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा डायल-112 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। ईएमएस / 10/04/2026