कोरबा (ईएमएस) दर्री जमनीपाली एवं बालको ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बाद कुसमुण्डा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत चंद्रा ने कुसमुण्डा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित की है। जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत से मार्गदर्शन प्राप्त कर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदु से अनुमोदन कराने के बाद, कुसमुण्डा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर नए एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका दिया है। कार्यकारिणी में संजय अहिरवार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं उपाध्यक्ष पद पर लखन कठौतिया, ललिता यादव, आशीष मित्तल, अंजलीना कुजूर, रवि साहु, मेवालाल यादव को शामिल किया गया है। महामंत्री के पद पर लक्ष्मण खुंटे, जमील खान, राजू लोहार, महावीर अग्रवाल, कुमार प्रसाद मांझी, चन्द्रहास पटेल, चतुर्भुज यादव, सतीश श्रीवास को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव पद पर नरेन्द्र कंवर, सफीला बेगम, रेहान खान, अमर सिंह कंवर, देव कुमारी चौहान, मो. असफाक, कुलदीप चंद्रा, राजा सिंह क्षत्रिय, संतोष कैवर्त एवं केशरचंद महंत को स्थान दिया गया है। ब्लॉक कमेटी के कार्यकारिणी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय आदित्य, ललित चंद्रा, रजनी श्रीवास,अनिता महंत, रवि बरेठ एवं सामुएल मसीह को शामिल कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। ब्लाॅक अध्यक्ष बसंत चंद्रा ने बताया कि कुसमुण्डा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी में अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे आने वाले समय में इनके प्रयास से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। शहर जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कुसमुण्डा ब्लॉक कांग्रेस के नई टीम के पदाधिकारियो को कांग्रेस के मुलभूत उद्देश्यों तथा वर्तमान परिवेश में पार्टी हित की भावनाओं के अनुरूप संगठन को सशक्त बनाने के लिए कार्य करने को कहा है। 11 अप्रैल / मित्तल