क्षेत्रीय
11-Apr-2026
...


- बाउंड्रीवाल के भरोसे सुरक्षा व्यवस्था कोरबा (ईएमएस) कोरबा अंचल गवर्नमेंट पीजी कॉलेज कैंपस और भीतर गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा केवल बाउंड्रीवाल के भरोसे है। कॉलेज प्रबंधन की ओर से दोनों हॉस्टल शुरू होने के बाद भी सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है। गर्ल्स हॉस्टल मुख्य सड़क से लगा हुआ है, जहां एक प्रवेश द्वार है। इसके बगल में एक पोस्ट है। यहां सुरक्षाकर्मी की तैनाती की जानी है, जो आने-जाने वालों की जांच -पड़ताल के साथ रिकार्ड रखे। यहाँ का गेट अक्सर खुला ही रहता है, जिसके कारण लोग कार व बाइक से आसानी से अंदर चले जाते हैं। कैंपस में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के साथ ही गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज की प्रशिक्षु महिला चिकित्सक रहती हैं। दोनों विभाग सुरक्षा के इंतजाम के लिए एक-दूसरे का इंतजार कर रहे हैं। शहर के अन्य गर्ल्स हॉस्टल या आवासीय विद्यालयों में बाकायदा महिला सैनिक की तैनाती रहती है। वहीं इन दोनों हॉस्टल में लगभग 80 से अधिक छात्राएं रह रही हैं। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज की सुरक्षा के लिए नियमानुसार सुरक्षा गार्ड की तैनाती होनी थी। खासकर गर्ल्स हॉस्टल के प्रवेश द्वार पर सुरक्षाकर्मी न होने से कॉलेज के अंदर कोई भी घुस जाता है। दोनों गर्ल्स हॉस्टल सुविधा से उपेक्षित हैं। - 11 अप्रैल / मित्तल