- प्रख्यात अभिनेत्री मंदाकिनी का होगा आगमन कोरबा (ईएमएस) 10 वर्ष पूर्व कोरबा शिक्षा जगत के लिए एक एतिहासिक दिन था, जब जिले के वनांचल क्षेत्र कोरबा-चांपा सड़क मार्ग ग्राम मड़वारानी खरहरकुड़ा में एक ऐसे विद्यालय का अभ्युदय हुआ, जो ग्रामीण एवं गरीब बच्चों का भविष्य सुधारने का बीड़ा उठाया और सर्वोत्कृष्ट अंग्रेजी सीबीएसई माध्यम से शिक्षा देने लगा। उल्लेखनीय हैं की उक्त विद्यालय आज कोरबा जिले का ही नहीं बल्कि प्रदेश का सर्वोत्कृष्ट विद्यालयों में शुमार है और वटवृक्ष की तरह अपनी छाया में हजारों ग्रामीण एवं निर्धन बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बना रहा है। नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा को कोरबा के जानेमाने समाजसेवी, उद्योगपति पीएमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल एवं उनकी टीम ने इस विद्यालय को सींचा और क्षेत्र की शैक्षणिक उन्नति का अद्भूत मिशाल पेश की। सर्वशिक्षा विशेषज्ञ अध्यापकों द्वारा यहां हजारों बच्चों का भविष्य गढ़ा जा रहा है। शिक्षा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों ने इस विद्यालय की पहचान को पुख्ता किया, जिसके कारण इस विद्यालय को 07 स्टार रैटिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया। 19 अप्रैल को यह विद्यालय अपना 10वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है, जिसमें बालीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री मंदाकिनी को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है और वे 19 अप्रैल को कोरबा के इस भव्य कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को और भी भव्यता प्रदान करेंगी और बच्चों के साथ 10वां स्थापना दिवस को सेलिब्रेट करेंगी। विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय के 10वां स्थापना दिवस को 19 अप्रैल रविवार को भव्यता से मनाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें बालीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री मंदाकिनी को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में क्षेत्र की प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जाएगा। विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी एवं कंवर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कौशिल्या देवी साय को बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी, जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, नगर पालिका बांकीमोंगरा उपाध्यक्ष गायत्री कंवर सहित कई लायन दिग्गज उपस्थित रहेंगे। 11 अप्रैल / मित्तल