क्षेत्रीय
11-Apr-2026
...


- थाने के सामने ही दिखाई दबंगई, तीन भाई गिरफ्तार - गुना में गुंडागर्दी की हद, यातायात थाने के सामने आधी रात को जंगलराज गुना (ईएमएस)।शहर के यातायात थाने के ठीक सामने आधी रात को गुंडागर्दी का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। सडक़ पर हंगामा कर रहे युवकों को जब एक पुलिसकर्मी ने समझाने और शांत करने का प्रयास किया, तो नशे में धुत आरोपियों ने कानून का खौफ भूलकर सीधे वर्दी पर ही हाथ डाल दिया। आरोपियों ने प्रधान आरक्षक के साथ गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन सगे भाइयों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। - होटल के बाहर मचा रहे थे उत्पात, समझाने पर हुए हमलावर घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 11 बजे की है। यातायात थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पंकज भट्ट थाने पर ड्यूटी पर थे। इसी दौरान थाने के ठीक सामने स्थित आस्था होटल और ट्रैक्टर सर्विस सेंटर के पास से जोर-जोर से चिल्लाने और विवाद करने की आवाजें आईं। सडक़ पर हो रहे इस उत्पात को शांत कराने के लिए पंकज भट्ट अकेले ही वहां पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को सार्वजनिक स्थान पर हंगामा न करने की समझाइश दी, लेकिन आरोपी इस कदर आक्रोशित थे कि उन्होंने पुलिसकर्मी की बात सुनने के बजाय उन्हें ही निशाना बना लिया। - सगे भाइयों ने मिलकर की मारपीट पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, नशे में धुत्त युवकों ने पहले तो प्रधान आरक्षक को मां-बहन की अश्लील गालियां दीं और फिर उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और हाथ-थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी, जिससे उनके गर्दन और पीठ में मूंदी चोटें आईं। स्थिति बिगड़ती देख पीडि़त पुलिसकर्मी ने तत्काल वायरलेस से कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर चीता मोबाइल के प्रधान आरक्षक नवनीत श्रीवास्तव और शहबाज खान बल के साथ पहुंचे। पुलिस बल को देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर तीनों को मौके पर ही दबोच लिया गया। सीसीटीवी में कैद हुई करतूत, तीन भाइयों पर एफआईटार पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिवलाल कुशवाह, विनोद कुशवाह और राजेंद्र कुशवाह तीनों पुत्र महाराज सिंह कुशवाह निवासी ग्राम गणेशपुरा, थाना म्याना के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है, जिसे पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर कब्जे में लिया है। - इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला शुक्रवार शाम को कैंट थाने में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 256/26 धारा 132, 221, धारा 121(1), धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। शासकीय ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ सरेराह हुई इस मारपीट की घटना से पुलिस महकमे में कड़ा रोष है। - सीताराम नाटानी