क्षेत्रीय
11-Apr-2026
...


रायगढ़(ईएमएस)। जिले में किसानों को खाद की किल्लत के बीच बड़ी अनियमितता सामने आई है। कलेक्टर के निर्देश पर पुसौर क्षेत्र में की गई कार्रवाई में 14.225 टन उर्वरक जब्त किया गया है। जांच के दौरान प्रधान ट्रेडर्स और अग्रवाल खाद भंडार में बड़ी मात्रा में खाद बिना पीओएस (POS) स्टॉक रिकॉर्ड के पाई गई। यानी सिस्टम में यह खाद दर्ज नहीं थी, लेकिन भौतिक रूप से दुकानों में मौजूद थी। इस मामले ने कृषि व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आशंका जताई जा रही है कि बाजार में कृत्रिम कमी दिखाकर खाद की जमाखोरी की जा रही थी, जिससे किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही थी। इधर, जिले के कई किसान खाद के लिए भटकते नजर आए। समय पर उर्वरक उपलब्ध न होने से कृषि कार्य प्रभावित होने की स्थिति बन रही है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे भी ऐसे प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)11 अप्रैल 2026