पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी का बयान सुर्खियों में नई दिल्ली (ईएमएस)। भारत का अगर कोई सबसे बड़ा दुश्मन है, तब वह चीन ही है। हमारी सैन्य शक्ति की तुलना भी चीन होती है। इसके बाद भारत के पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी का एक बयान सुर्खियों में आ गया है। वे भारत के पूर्व विदेश मंत्री कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद से बातचीत करते दिख रहे हैं। इस बातचीत में अंसारी कहते हैं कि चीन की अनदेखी नहीं की जा सकती। वह भारत से कई गुना ज्यादा शक्तिशाली है फिर चाहे बात सेना की हो या फिर आर्थिक क्षेत्र की। हम वास्तविकताओं को अनदेखा नहीं कर सकते। चर्चा के दौरान पूर्व उप राष्ट्रपति अंसारी ने कहा कि चीन हमारा पड़ोसी है और बड़ा पड़ोसी देश है और चीन को कमतर नहीं आंकना ठीक नहीं है। चीन न सिर्फ भू भाग में बल्कि जनसंख्या के हिसाब से भी काफी बड़ा देश है। वह विकसित भी है। वह हमसे कई गुना शक्तिशाली है। जब हम चीन की बात करते हैं, तब हमें कोई नया ही रास्ता ढूंढना होगा। इन अहम पदों पर पह चुके हैं हामिद अंसारी अंसारी ने 1961 में भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) में शामिल होकर बगदाद, रबात, जेद्दा और ब्रुसेल्स में भारतीय मिशनों में सेवा की। संयुक्त अरब अमीरात में राजदूत रहे (1976-1979), ऑस्ट्रेलिया में उच्चायुक्त (1985-1989), अफगानिस्तान में राजदूत (1989-1990), ईरान में राजदूत (1990-1992), संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि, (1993-1995),सऊदी अरब में राजदूत (1995-1999), अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के कुलपति (2000-2002) रहे है। वहीं खुर्शीद सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। जाने-माने लेखक के साथ-साथ कांग्रेस के दिग्गज नेता भी हैं। विदेश मंत्रालय में खुर्शीद कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने 2009 के लोकसभा चुनाव फर्रुखाबाद क्षेत्र से चुनाव जीता था। सलमान इसी इलाके के रहने वाले हैं। आशीष दुबे / 11 अप्रैल 2026