क्षेत्रीय
11-Apr-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) । ग्वालियर जिले सहित मप्र में लगातार बढ़ रहे महिला उत्पीड़न, अत्याचार, दुराचार, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा एवं महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को लेकर मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, मप्र कंाग्रेस प्रकोष्ठ प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान, महिला उत्तपीड़न निवारण प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष प्रियंका किरार एवं शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के निर्देश पर कांग्रेस जिला महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ ने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति सिंघल पाठक ने पुलिस अधीक्षक महोदय के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुमन गुर्जर जी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति सिंघल पाठक ने कहा कि ग्वालियर सहित पूरे प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अपराध चिंता का विषय हैं। भाजपा सरकार के राज में महिलाएं घर से बाहर निकलने में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। प्रदेश में बहन-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। जब सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने में नाकाम हो जाती है, तब समाज में भय और अराजकता का माहौल बनता है। भाजपा सरकार केवल भाषणों में महिला सम्मान की बात करती है।  प्रशासन यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं करेगा तो कांग्रेस महिला शक्ति सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालो में प्रीति शर्मा, रेनू चौहान, अनीता पाल, रेखाजाटव, लक्ष्मी शर्मा, ममता सिकरवार, राम मूर्ति मूर्ति शर्मा, आशा , कमलेश परिहार, सुमन परिहार, रामापरिहार, ममता सेन सहित अनेक महिला नेत्रीयां शामिल थी।