क्षेत्रीय
11-Apr-2026
...


नैनपुर अनुभाग टीम की दबिश, जंगल में चल रहा जुआ फड़ ध्वस्त, 14 आरोपी गिरफ्तार, लगभग 11.50 लाख की संपत्ति जप्त (मंडला (ईएमएस)। पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के निर्देशन में अवैध जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बम्हनी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। दिनांक 10/04/2026 को मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर एसडीओपी नैनपुर मनीष राज के नेतृत्व में नैनपुर अनुभाग की टीम द्वारा ग्राम भवरताल के जंगल में दबिश दी गई। मौके पर कुछ व्यक्ति ताश पत्तों पर रुपए पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर कुल 14 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही के दौरान आरोपियों के कब्जे से नगदी, वाहन, मोबाइल एवं अन्य सामग्री जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट एवं 112(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त उत्कृष्ट कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा पुलिस टीम को अपराध नियंत्रण में सराहनीय कार्य करने पर ₹10,000/- (दस हजार रुपये) का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया है। आरोपीगण —बलराम यादव (कातामाल), गोलूराम मरावी (कातामाल), दुर्गेश साहू (सोनी मोहल्ला बम्हनी), शशांक जंघेला (बम्हनी), सचिन तिलाशय (परसवाडा, बालाघाट), सुरेश झारिया (बिंझिया मंडला), सुरेश कुमार भाण्डे (कातामाल), भरत चक्रवर्ती (ठरका), घनश्याम हिरवानी (परसवाडा, बालाघाट), विनोद साहू (चंदना, बालाघाट), तुलसीराम ब्रम्हे (परसवाडा, बालाघाट), अंकुर झारिया (अंजनिया), रज्जन बरमन (पुरवा, महाराजपुर), विष्णु वैध (सुकड़ी, बालाघाट)। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तारी का कारण बताकर उनके परिजनों को सूचना दी गई तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जप्त सामग्री — नगदी राशि - 2,33,200/-, 16 मोबाइल फोन, 01 बोलेरो वाहन, 04 मोटरसाइकिल, 01 स्कूटी,15 गड्डी ताश पत्ते, रंग-बिरंगी दरी, कुल जप्त सामान: लगभग 11,50,000/- पुलिस टीम — एसडीओपी नैनपुर मनीष राज के मार्गदर्शन में उनि पुनीत वाजपेयी, प्र.आर. के.एम. मरावी, जयप्रकाश सिंगौर, आर. अखिलेश सचान, ओ.पी. बघेल, सुरेन्द्र धुर्वे, सुरेश भटेरे शामिल रहे। ईएमएस/मोहने/ 12 अप्रैल 2026