क्षेत्रीय
11-Apr-2026
...


(मंडला (ईएमएस)। सेक्टर मानिकसरा क्रमांक-04, विकासखंड बीजाडांडी में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम खूसर में सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर नवांकुर संस्था ’प्रतिभा विकास सेवा समिति चरगांव माल’ एवं ’प्रस्फुटन समिति खूसर’ के संयुक्त प्रयासों से सार्वजनिक स्थान पर स्थित हैंडपंप बोर के आसपास सफाई एवं नाली निर्माण/सुधार का कार्य किया गया। कार्यक्रम में प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री विपत वरकडे, सचिव श्री रामेश मरावी सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस पहल के परिणामस्वरूप हैंडपंप से निकलने वाले पानी की निकासी सुगम हुई, जिससे आसपास स्वच्छता बनी रहेगी और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने इस कार्य की सराहना करते हुए इसे जल संरक्षण और स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। ईएमएस/मोहने/ 12 अप्रैल 2026