रायपुर (ईएमएस)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल द्वारा ग्रीष्मकालीन सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए इतवारी से मालदा टाउन के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष ट्रेन 08871/08872 नंबर से दोनों दिशाओं में कुल 3-3 ट्रिप के लिए निर्धारित तिथियों पर संचालित होगी। ट्रेन संख्या 08871 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मालदा टाउन) 19, 20 और 26 अप्रैल 2026 को इतवारी से रात 00:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, टाटानगर, खड़गपुर, बर्धमान, बोलपुर (शांतिनिकेतन) सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए सुबह 08:00 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 08872 (मालदा टाउन–इतवारी) 20, 21 और 27 अप्रैल 2026 को मालदा टाउन से दोपहर 12:55 बजे रवाना होकर समान मार्ग से होते हुए शाम 17:00 बजे इतवारी पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन रायपुर स्टेशन पर भी निर्धारित समयानुसार ठहरेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 20 ICF कोच होंगे, जिनमें 2 दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड कोच, 4 सामान्य, 10 शयनयान और 4 तृतीय एसी कोच शामिल हैं। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/11 अप्रैल 2026