रायपुर (ईएमएस)। गर पालिक निगम रायपुर में बकाया राजस्व वसूली अभियान तेज कर दिया गया है। जोन 8 की जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 के 4,52,317 रुपये के बकायेदार हरवंश सिंह, सुरजीत कौर, रंजीत कौर और कृपाल सिंह के विरुद्ध बकाया वसूली हेतु कुर्की वारंट जारी किया है। इसके अलावा 5,29,424 रुपये के बकायेदार प्रीतम सिंह (रिंग रोड नंबर 2, टाटीबंध चौक) को बकाया राशि जमा करने के लिए डिमांड नोटिस जारी किया गया है। वहीं 18,28,599 रुपये के बड़े बकायेदार गोयल एनर्जी एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड के संचालक दीपक अग्रवाल और रितेश अग्रवाल को भी बकाया जमा करने नोटिस दिया गया है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बकाया राशि जमा नहीं करने पर सीलबंदी और कुर्की जैसी कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही नागरिकों को 30 अप्रैल तक बिना अधिभार संपत्तिकर जमा करने की छूट का लाभ उठाने की अपील की गई है। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/11 अप्रैल 2026