अंतर्राष्ट्रीय
11-Apr-2026


कैलिफोर्निया,(ईएमएस)। अमेरिका के कैलिफोर्निया में गवर्नर पद की दौड़ में शामिल डेमोक्रेट नेता एरिक स्वॉलवेल पर गंभीर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, चार महिलाओं ने उन पर अलग-अलग समय पर अनुचित और गैर-सहमति वाले व्यवहार के आरोप लगाए हैं। इनमें एक पूर्व स्टाफ सदस्य का दावा सबसे गंभीर बताया जा रहा है, जिसमें उसने कहा कि 2024 में स्वालवेल ने नशे की हालत में उसके साथ बलात्कार किया। मीडिया में दिए बयान में पीड़िता ने आरोप लगाया कि 2019 में शराब के प्रभाव में स्वालवेल ने उसके साथ बिना सहमति शारीरिक संपर्क किया था। अन्य तीन महिलाओं ने भी अलग-अलग घटनाओं का उल्लेख कर अनुचित व्यवहार की बात कही है, हालांकि उनके आरोपों का विवरण सार्वजनिक रूप से सीमित है। इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देकर स्वालवेल ने सभी दावों को सख्ती से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये आरोप झूठे और राजनीति से प्रेरित हैं, खासकर उस समय में जब वह चुनावी अभियान में सक्रिय हैं। उनका कहना है कि वह तथ्यों के आधार पर अपना बचाव और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी करुंगा। स्वालवेल की कानूनी टीम ने भी इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। उनके वकील का कहना है कि स्वालवेल का किसी भी स्टाफ सदस्य के साथ कोई यौन संबंध नहीं रहा है। आशीष दुबे / 11 अप्रैल 2026