अंतर्राष्ट्रीय
11-Apr-2026


कैलिफोर्निया(ईएमएस)। कैलिफोर्निया के गवर्नर पद की दौड़ में शामिल डेमोक्रेट नेता एरिक स्वालवेल पर कई महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। उनके एक पूर्व स्टाफ ने कहा कि 2024 में एरिक ने नशे की हालत में उसके साथ बलात्कार किया। हालांकि, एरिक ने सभी आरोपों को खारिज किया। उन्होंने इन्हें झूठा बताते हुए कहा कि ये आरोप ऐसे समय लगाए गए हैं, जब वह चुनाव प्रचार में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि वह तथ्यों के साथ अपना बचाव करेंगे और जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्रवाई करेंगे। आरोप लगाने वाली महिला ने दावा किया कि 2019 में शराब पीने के बाद स्वालवेल ने उसके साथ गैर-सहमति से शारीरिक संपर्क किया था। इसी मामले में तीन अन्य महिलाओं ने अलग-अलग घटनाओं का जिक्र किया है। वहीं, उनके वकील ने आरोपों को पूरी तरह खारिज किया। उन्होंने कहा कि स्वालवेल का किसी भी स्टाफ सदस्य के साथ कोई यौन संबंध नहीं रहा। विनोद उपाध्याय / 11 अप्रैल, 2026