अंतर्राष्ट्रीय
11-Apr-2026
...


इस्लामाबाद,(ईएमएस)। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित सीजफायर वार्ता से पहले पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की। व्हाइट हाउस ने इस बैठक की पुष्टि की है। इस बीच, अमेरिका ने उन अटकलों को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि वह ईरान की जब्त संपत्तियों को छोड़ने के लिए तैयार है। व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया कि कतर और अन्य देशों के बैंकों में रखी ईरान की संपत्ति को रिलीज करने को लेकर फिलहाल कोई सहमति नहीं बनी है। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका ईरान के फंड्स को आंशिक रूप से जारी कर सकता है। हालांकि, अब इस पर आधिकारिक तौर पर विराम लग गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब्त संपत्तियों का मुद्दा दोनों देशों के बीच बातचीत में अहम भूमिका निभा सकता है, क्योंकि यह आर्थिक दबाव और कूटनीतिक रणनीति से जुड़ा हुआ है। हिदायत/ईएमएस 11अप्रैल26