तेहरान (ईएमएस)। अमेरिका और ईरान के सीजफायर को स्थायी बनाने की दिशा में इस्लामाबाद में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के बड़े नेता पाकिस्तान पहुंच चुके हैं। लेकिन ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ कह दिया है कि वहां अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं करते। बातचीत शुरू होने से पहले ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल से फोन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ईरान इस बातचीत में पूरी तरह बिना भरोसे के जा रहा है। मतलब ईरान अमेरिका पर जरा भी विश्वास नहीं करता। दूसरी बात यह कि ईरान ने सीजफायर इसलिए माना क्योंकि वहां एक जिम्मेदार देश की तरह काम कर रहा है। लेकिन ईरान की शर्तें हैं कि जंग पूरी तरह बंद हो, ईरान को हुए नुकसान का हर्जाना मिले और जो लोग इन हमलों के लिए जिम्मेदार हैं उन्हें जवाबदेह माना जाए। तीसरी बात यह कि ईरान ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर उसकी शर्तें नहीं मानी गईं, तब बातचीत टूट जाएगी। आशीष दुबे / 11 अप्रैल 2026