क्षेत्रीय
11-Apr-2026


नारायणगंज (मंडला) (ईएमएस)! विकासखंड नारायणगंज के सांदीपनि विद्यालय में छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 49 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं, जिससे उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा मिल सके और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़े। कार्यक्रम में शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री अविनाश शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री राजेश विश्वकर्मा, प्राचार्य श्रीमती अर्चना नेमा, शिक्षिका संगीता गुप्ता, वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती रश्मि मार्को, श्रीमती अंकिता साहू, श्री अयोध्या पटेल, स्कूल पीटीआई सुजीत यादव, श्री पप्पू ठाकुर तथा गणमान्य नागरिक श्री राजेंद्र प्रसाद वरकड़े उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल का सदुपयोग करते हुए नियमित रूप से समय पर विद्यालय आने और अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है। ईएमएस/मोहने/ 12 अप्रैल 2026