*शशि भूषण दूबे कंचनीय/मोहम्मद अमीन शेख* मीरजापुर (ईएमएस)। 11 अप्रैल।थाना कछवां पुलिस द्वारा चोर गैंग का पर्दाफाश, 06 शातिर चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का इलेक्ट्रानिक सामान बरामद थाना कछवां जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 06.04.2026 को वादी दिनेश कुमार सिंह पुत्र अभय नारायण सिंह निवासी बरैनी थाना कछवां जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात चोरों के विरूद्ध घर का छज्जा तोड़ कर किमती इलेक्ट्रानिक के तार व प्लम्बर के सामान की चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कछवां पर मु0अ0सं0-62/2026 धारा 305,331(4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त चोरी की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर, प्रभारी थानाध्यक्ष के रुप में कार्यरत् सहायक पुलिस अधीक्षक(प्रशिक्षणाधीन) व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी करने हेतु थाना प्रभारी कछवां को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कछवां पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी, भौतिक व इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर आज दिनांकः 11.04.2026 को थाना कछवां पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आये 06 अभियुक्तों सुरेश यादव पुत्र लालमनी यादव, निवासी सहसेपुर, थाना औराई, जनपद भदोही, स्वतंत्र कुमार उर्फ पिन्टू पुत्र प्यारेलाल, निवासी ग्राम गौड़, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी, शिवदयाल पुत्र रमाशंकर, निवासी टाड़, थाना कोतवाली देहात, जनपद मीरजापुर, आकाश यादव उर्फ आदर्श पुत्र मुन्ना यादव, निवासी बजहां, थाना कछवां, जनपद मीरजापुर, वैभव सिंह उर्फ बाबी पुत्र भाला सिंह, निवासी सहसेपुर, थाना औराई, जनपद भदोही, व अर्जुन शर्मा पुत्र सुरेन्द्र शर्मा, निवासी बजहा, थाना कछवां, जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर चोरी के 01 बैटरी, 01 इन्वर्टर, 04 बंडल बीजली का तार, 08 साउंड स्पीकर, 04 एम्पलीफायर, 01 साउंड मिक्सर, 03 माइक, 01 कम्प्यूटर सेट अन्य बीजली के सामान तथा मोटर साइकिल के पार्टस (02 मोटर साइकिल के इंजन व अन्य पार्टस) तथा चोरी मे प्रयुक्त औजार, 01 मालवाहक पिकअप वाहन (बिना नम्बर प्लेट) व 01 मोटर साइकिल बरामद की गयी । थाना कछवां पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय जेल भेजा गया । पूछताछ विवरण इस प्रकार है। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनका संगठित गिरोह है जिसके द्वारा दिन में रेकी कर दुकान, गोदाम व कार्यक्रम स्थलों से रात में चोरी की घटना को अंजाम देते है । चोरी से प्राप्त सामानों को अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखते है तथा मौका देखकर उसे बेचकर जो धन प्राप्त होता है उसे आपसे में बाट लेते है । प्राप्त धन से भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठाते है । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण इस तरह है।सुरेश यादव पुत्र लालमनी यादव, निवासी सहसेपुर, थाना औराई, जनपद भदोही । स्वतंत्र कुमार उर्फ पिन्टू पुत्र प्यारेलाल, निवासी ग्राम गौड़, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी । शिवदयाल पुत्र रमाशंकर, निवासी टाड़, थाना कोतवाली देहात, जनपद मीरजापुर । आकाश यादव उर्फ आदर्श पुत्र मुन्ना यादव, निवासी बजहां, थाना कछवां, जनपद मीरजापुर वैभव सिंह उर्फ बाबी पुत्र भाला सिंह, निवासी सहसेपुर, थाना औराई, जनपद भदोही । अर्जुन शर्मा पुत्र सुरेन्द्र शर्मा, निवासी बजहा, थाना कछवां, जनपद मीरजापुर ।विवरण बरामदगी में शामिल सामानों में 01 बैटरी, 01 इन्वर्टर, 04 बंडल बीजली का तार, 08 साउंड स्पीकर, 04 एम्पलीफायर, 01 साउंड मिक्सर, 03 माइक, 01 कम्प्यूटर सेट अन्य बीजली के सामान मोटर साइकिल के पार्टस (02 मोटर साइकिल के इंजन व अन्य पार्टस) चोरी मे प्रयुक्त औजार 01 मालवाहक पिकअप वाहन (बिना नम्बर प्लेट) व 01 मोटर साइकिल बरामद ।पंजीकृत अभियोग इस तरह है।मु0अ0सं0-64/2026 धारा 303(2),317(2),317(4),317(5) बीएनएस थाना कछवां जनपद मीरजापुर ।अनावरित अभियोग निम्नलिखित मु0अ0सं0-62/2026 धारा 305,331(4) बीएनएस थाना कछवां जनपद मीरजापुर । मु0अ0सं0-30/2026 धारा 305,331(4) बीएनएस थाना कछवां जनपद मीरजापुर । मु0अ0सं0-26/2026 धारा 305ए,331(4) बीएनएस थाना औराई जनपद भदोही । मु0अ0सं0-246/2025 धारा 303(2) बीएनएस थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर । गिरफ्तारी व बरामदगी करने पुलिस टीम में शामिल लोगों में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान मय पुलिस टीम थाना कछवां, मीरजापुर ।उप निरीक्षक विनयकुमार दूबे व उप निरीक्षक राजनारायण सिंह मय पुलिस टीम थाना कछवां जनपद मीरजापुर । ईएमएस/मोहने/ 11 अप्रैल 2026