क्षेत्रीय
11-Apr-2026


कल्याण, (ईएमएस)। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका द्वारा महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर शनिवार को उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मनपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महापौर हर्षाली चौधरी एवं आयुक्त अभिनव गोयल ने महात्मा फुले के फोटो पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में मनपा सचिव किशोर शेलके, उपायुक्त प्रसाद बोरकर, सहायक जनसंपर्क अधिकारी सुमित बोयत सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसके बाद कल्याण स्थित महात्मा फुले चौक पर स्थापित महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर भी महापौर हर्षाली चौधरी ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं डोंबिवली (पश्चिम) रेलवे स्टेशन के पास स्थित महात्मा फुले की प्रतिमा पर उपमहापौर राहुल दामले ने पुष्पहार अर्पित कर सम्मान व्यक्त किया। अवसर पर उपायुक्त वंदना गुलवे, मनपा सदस्य नंदू म्हात्रे, समीर चिटणीस, मृदुला नाख्ये, प्रभाग 7/ह प्रभाग के सहायक आयुक्त राजेश सावंत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। संतोष झा-११ अप्रैल/२०२६/ईएमएस