लेख
12-Apr-2026
...


शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, वैशाख कृष्ण पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय पूर्वे तिथि, एकादशी, सोमवासरे, घनिष्ठा नक्षत्रे, शुभ योगे, वल करणे, कुंभ की चंद्रमा, शुभ योग, वरुथनी एकादशी, पश्चिम दिशा की यात्रा शुभ उत्तम फलदायी होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, जिद्दी-हठी, स्वाभिमानी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, कुशल शासक-प्रशासक, उद्यमी, नीतनिपुर्ण, योग्य प्रतिनिधी। मेष राशि :- आशानुकूल सफलता से संतोष होगा, सफलता के साधन अवश्य ही बनेंगे। वृष राशि :- समय अराम में बीते, व्यावसायिक क्षमताओं का ध्यान अवश्य रखें, ध्यान दें। मिथुन राशि :- अधिकारियों का समर्थन फलप्रद होगा किन्तु दुष्ट मित्रों से परेशानी बनेगी। कर्क राशि :- इष्ट मित्र सुखवर्धक हों, कुटुम्ब की समस्याएं सुलझेंगी, धैर्य से कार्य निपटायें। सिंह राशि :- प्रतिष्ठा वृद्धि एवं बड़े लोगों से मेल-मिलाप हर्षप्रद होगा, ध्यान दें। कन्या राशि :- संघर्ष में सफलता से संतोष, व्यावसायिक क्षमताओं में अनुकूलता से लाभ होगा। तुल राशि :- मान-प्रतिष्ठा, प्रभुत्व में वृद्धि, कार्यक्षमता बढ़े, समाज में प्रतिष्ठा के योग बनेंगे। वृश्चिक राशि :- सामाजिक कार्यों में सुधार होगा, कार्यगति में सुधार तथा चिंताएं कम होंगी। धनु राशि :- अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा, कार्यगति में सुधार होगा, कार्य बनने के योग। मकर राशि :- स्थिति यथावत रहे, समय पर सोचे कार्य पूर्ण होंगे, कार्यों में सुधार होगा। कुंभ राशि :- इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे, शरीर कष्ट, चिंतन, असमंजस की स्थिति बनेगी। मीन राशि :- इष्ट मित्र सहायक रहेंगे, दैनिक कार्यगति में अनुकूलता बनी ही रहेगी, ध्यान दें। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका