नई दिल्ली (ईएमएस)। अगर आप विदेशों में घुमने-फिरने के शौकीन है तो दुनिया के ये सात देश आपके लिए बेहतर हो सकते हैं। आपका कम बजट में विदेश यात्रा का सपना पूरा होगा इन सात देशों में। कई ऐसे देश हैं जहां भारतीय रुपया काफी मजबूत स्थिति में है और कम बजट में भी शानदार ट्रिप प्लान की जा सकती है। यदि आप मनाली या गोवा जैसे घरेलू पर्यटन स्थलों पर खर्च करने की सोच रहे हैं, तो उतने ही बजट में विदेश घूमने का विकल्प भी चुन सकते हैं। खास बात यह है कि कुछ देशों में भारतीय रुपये की वैल्यू इतनी अधिक है कि रुपए100 वहां सैकड़ों या हजारों की स्थानीय मुद्रा के बराबर हो जाता है। दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों में यह ट्रेंड सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। उदाहरण के तौर पर वियतनाम में रुपए1 की कीमत करीब 284 वियतनामी डोंग के बराबर है, यानी रुपए100 वहां लगभग रुपए 28,400 की क्रय शक्ति देता है। इसी तरह लाओस में रुपए 1 करीब 235 किप के बराबर है, जिससे रुपए 100 की वैल्यू रुपए 23,500 तक पहुंच जाती है। ये दोनों देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सस्ते होटल और बजट फ्रेंडली पर्यटन के लिए मशहूर हैं। अगर आप बीच डेस्टिनेशन या हनीमून प्लान कर रहे हैं, तो इंडोनेशिया बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहां रुपए 1 की कीमत लगभग 183 इंडोनेशियन रुपिया है, जिससे रुपए 100 की वैल्यू रुपए 18,300 के आसपास होती है। वहीं ऐतिहासिक और सांस्कृतिक अनुभव के लिए उज्बेकिस्तान भी तेजी से भारतीय पर्यटकों की पसंद बन रहा है, जहां रुपए 1 के बदले करीब 131 सोम मिलते हैं। दक्षिण अमेरिका का पैराग्वे भी बजट ट्रैवलर्स के लिए आकर्षक जगह है, जहां रुपए 1 लगभग 70 गुआरानी के बराबर है। इसके अलावा कंबोडिया में रुपए 1 की कीमत करीब 48 रियल है और यहां का प्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। चौंकाने वाली बात यह है कि तकनीकी रूप से उन्नत देश दक्षिण कोरिया में भी भारतीय रुपये की अच्छी वैल्यू है। यहां रुपए1 लगभग 16 वॉन के बराबर है, जिससे रुपए 100 की कीमत रुपए 1,600 तक पहुंच जाती है। यहां का स्ट्रीट फूड, शॉपिंग और आधुनिक संस्कृति पर्यटकों के लिए खास अनुभव प्रदान करती है। सुदामा/ईएमएस 12 अप्रैल 2026