इन्दौर (ईएमएस)। उदय नगर जैन मंदिर में मैना सुंदरी महिला मंडल का शपथ विधि कार्यक्रम सानंद संपन्न हुआ जिसमें श्रीमती सारिका राजेश जैन ने अध्यक्ष श्रीमती रचना योगेश जैन ने सचिव श्रीमती तेजवंती जैन ने कोषाध्यक्ष और प्रज्ञा अमित जैन ने कार्याध्यक्ष पद की शपथ ली। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस शपथ विधि में उदय नगर मंदिर के वर्तमान अध्यक्ष पीसी जैन सहित समस्त ट्रस्टीगण मौजूद रहे ।शपथ विधि अधिकारी संतोष जैन ने ग्रहण कराई। समारोह में मंगलाचरण श्रीमती शिल्पी जैन श्रीमती लेजू जैन ने तो स्वागत गीत श्वेता और रीना ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महिला मंडल की संस्थापक अध्यक्ष निर्मला जैन समस्त संरक्षक गण मीना संतोष जैन किरण जैन प्रतिभा बाँझल दीपा जैन मीना पहाड़िया एवं राशि जैन पूर्व अध्यक्ष वर्षा मोती एवं निर्वत्तमान अध्यक्ष सपना भारत जैन इस अवसर पर उपस्थित थे। सारिका जैन के इस मनोनयन पर दिगंबर जैन महिला परिषद् की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका श्रीमती पुष्पा कासलीवाल, श्रीमती रेखा जैन श्रीफल आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आराधना जैन श्रीमती सारिका पारलिया एवं श्रीमती प्रीति हिमांशु ने किया और अंत में सारिका जैन और रचना जैन ने सभी का आभार माना। - आनंद पुरोहित/ 12 अप्रैल 2026