खेल
12-Apr-2026


कराची (ईएमएस)। श्रीलंकाई क्रिकेटर कुसल मेंडिस को अचानक ही पाक सुपर लीग (पीएसएल) छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शामिल होने के फैसले के कारण आलोचना का शिकार होना पड़ा है। कुशल जब मीडिया से बात कर रहे थे। तभी एक पाक पत्रकार ने उनसे कहा कि पीएसएल ने उन्हें सम्मान दिया इसके बाद भी वह क्यों उसे इस प्रकार छोड़कर जा रहे हैं तो माहौल तनावपूर्व हो गया। उनसे सुरक्षा चिंताओं के नाम पर टूर्नामेंट छोड़ने और फिर गुजरात टाइटंस से जुड़ने पर सवाल पूछे गए, जिस पर वे असहज हो गये और कुछ भी नहीं कह पाये। पत्रकार ने पूछा कि अचानक ही लीग छोड़कर जाने का उन्हें पछतावा है कि नहीं। इसके बाद मीडिया मैनेजर उनके बचाव में आये और कहा कि ये सही सवाल नहीं है। उन्हें लीग से जुड़े सवाल ही करने चाहिये। कुसल मेंडिस ने आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए एक मैच खेला, जिसमें उन्होंने 10 गेंदों पर 20 रन बनाए। वहीं पीएसएल में इस सत्र में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 4 पारियों में 241 रन बनाए हैं। इससे पहले भी कई क्रिकेटर पीएसएल छोड़कर आईपीएल में शामिल होते रहे हैं। ईएमएस 12 अप्रैल 2026