खेल
12-Apr-2026


अहमदाबाद (ईएमएस)। लखनऊ सुपर जाइंट्स के गेंदबाज जॉर्ज लिंडे ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले ही मैच में उतरते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जॉर्ज अब आईपीएल में उतरने से पहले ही सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। जॉर्ज ने आईपीएल से पहले ही सबसे अधिक 250 टी20 मैच खेले हैं । इससे पहले डेविड पेन और डेविड मलान ने आईपीएल में उतरने से पहले ही 233 और 227 मैच खेले थे। वहीं जॉर्ज आईपीएल में डेब्यू के समय सबसे अधिक टी20 विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी तीसरे नम्बर पर हैं। जॉर्ज ने अब तक टी20 में 218 विकेट लिए हैं। वहीं डेविड पेन के नाम सबसे अधिक 304 विकेट के साथ ही इस मामले में सबसे उपर हैं जबकि दूसरे नम्बर पर 232 विकेट के साथ आदिल राशिद और चौथे नम्बर पर 189 विकेट से साथ जैक डफी शामिल हैं। ईएमएस 12 अप्रैल 2026