क्षेत्रीय
12-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। संजीवनी नगर थानान्तर्गत गढ़ा शाहीनाका क्षेत्र में जहरीली वस्तु का सेवन करने के बाद हालत बिगड़ने के बाद एक युवक को ईलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है । संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि शााही नाका संजीवनी नगर निवासी अमन अहिरवार ने कल जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था। घटना में अमन की हालत बिगड़ने पर उसके परिजनों ने उसे ईलाज के लिए मेडिकल में भर्ती कराया था जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुनील साहू / मोनिका / 12 अप्रैल 2026/ 02.21