नई दिल्ली (ईएमएस)। पुलिस ने रोहिणी के विजय विहार इलाके में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सुमित, संदीप और कमल कुमार के रूप में हुई है। आजकल ऑनलाइन पैसे कमाने के नाम पर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दिल्ली के शाहदरा इलाके से सामने आया है, जहां एक शख्स को व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए शेयर बाजार में निवेश का लालच देकर 10 लाख की ठगी कर ली गई। पीड़ित अमित कुमार जैन जो सुभाष पार्क के रहने वाले हैं, ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2025 में उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में मौजूद लोगों ने उन्हें शेयर बाजार में पैसा लगाने पर कम समय में ज्यादा मुनाफा होने का भरोसा दिलाया। गारंटीड रिटर्न और जल्दी अमीर बनने जैसी बातों में आकर उन्होंने अलग-अलग किस्तों में करीब 10 लाख निवेश कर दिए। लेकिन जैसे ही पैसे ट्रांसफर हुए, न तो कोई मुनाफा मिला और न ही उनकी रकम वापस आई। उल्टा, जब उन्होंने पैसे मांगने की कोशिश की तो ठगों ने उन्हें ब्लॉक कर दिया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/12/ अप्रैल /2026